देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 के मामलों का आंकड़ा 4,067 पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में मंगलवार को कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 4,067 पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 28 जुलाई त्रिपुरा में मंगलवार को कोविड-19 के 147 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 4,067 पर पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले में संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए वहीं सिपाहीजाला में 41, गोमती में 22, खोवाई में 12, उत्तरी त्रिपुरा में 18,धलाई में नौ,दक्षिणी त्रिपुरा में तीन और उनाकोटी में दो मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | भारत में कोविड-19 रिकवरी दर 64% से अधिक, पिछले 24 घंटों में 35,176 मरीज इलाज के बाद हुए डिस्चार्ज: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि राज्य में 4,067 संक्रमित मरीजों में से 2,467 लोग ठीक हो चुके हैं और 18 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

राज्य में फिलहाल 1,565 मरीज उपाचाराधीन हैं और अब तक कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Unemployment Rate in India: बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला, ग्राफ शेयर कर कहा-'भाजपा राज में बेलगाम बेरोजगारी'.

मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने सोमवार देर रात ट्वीट में लोगों को सतर्क करते हुये कहा कि 4,027 नमूनों की जांच के बाद 147 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं ।

देब ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 93 लोगों को ठीक होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार सुबह पांच बजे से तीन दिन का लॉकडाउन शुरू हुआ है। सोमवार से कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरु किया गया है। पहले दिन 1,59,854 घरों में जाकर 2,271 नमूने एकत्र किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया, “उनमें से 90 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।”

उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों का और सर्वेक्षण करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड