देश की खबरें | देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,07,615, मरने वालों की संख्या 5,815 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 हो गयी, वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 8,909 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 2,07,615 हो गयी, वहीं 217 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,815 हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,01,497 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,00,302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- पणजी के कुछ हिस्सों में तेज़ हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 48.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दक्षिण पश्चिम मानसून के 6 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना.

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से अब तक 217 लोगों की मौत हुई है । उन्होंने बताया कि इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 103 लोगों की मौत हुयी है । इसके बाद राजधानी दिल्ली में 33, गुजरात में 29, तमिलनाडु में 13 और पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पांच-पांच, तेलंगाना में चार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, केरल, चंडीगढ़, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक 5,815 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में 2,465 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 1,092, दिल्ली में 556, मध्य प्रदेश में 364, पश्चिम बंगाल में 335, उत्तर प्रदेश में 222 और राजस्थान में 203 लोगों की मौत हो गई।

तमिलनाडु में अब तक 197 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में 92 और आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 46, जम्मू-कश्मीर में 33, बिहार में 24, हरियाणा में 23, केरल में 11 तथा ओडिशा और उत्तराखंड में सात-सात लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और झारखंड में कोविड-19 से पांच-पांच, असम में चार तथा मेघालय, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही किसी अन्य बीमारी के शिकार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\