देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 68 लाख के पार पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 58,27,704 लोग उबर चुके हैं। इसके साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण से अब तक 58,27,704 लोग उबर चुके हैं। इसके साथ देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526 हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: जेडीयू-बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद तो बोले गुप्तेश्वर पांडेय- बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित.

आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है। फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है।

कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति को लगभग 2.32 लाख रुपये की 129 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 971 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 355 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा कर्नाटक के 113 लोग, तमिलनाडु के 67, पश्चिम बंगाल के 58, उत्तर प्रदेश के 47, दिल्ली के 35, आंध्र प्रदेश के 34, पंजाब के 33 और छत्तीसगढ़ के 30 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के कारण अभी तक कुल 1,05,526 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 39,072 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुयी है। इसके बाद तमिलनाडु में 9,984, कर्नाटक में 9,574, उत्तर प्रदेश में 6,200, आंध्र प्रदेश में 6,086 , दिल्ली में 5,616 , पश्चिम बंगाल में 5,376 और पंजाब में 3,712 की और गुजरात में 3,531 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\