देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 48 लाख के पार, मृतक संख्या 79,722 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 92,071 नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 92,071 नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

इसके अनुसार 37.8 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सोमवार को 78 प्रतिशत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: क्या कंगना रनौत बिहार में चुनाव में बीजेपी की होगी स्टार प्रचारक? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब.

सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.64 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़े | Kanpur Sex Racket: यूपी के कानपुर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दलाल-ग्राहक समेत 11 गिरफ्तार.

आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इस महामारी से मौत के 1,136 नये मामलों में से महाराष्ट्र में 416, कर्नाटक में 104, उत्तर प्रदेश में 80, तमिलनाडु में 74, पंजाब में 68, आंध्र प्रदेश में 66, पश्चिम बंगाल में 58, मध्य प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, हरियाणा में 19, असम और छत्तीसगढ़ में 16-16, पुडुचेरी, राजस्थान और गुजरात में 15-15, केरल, बिहार और जम्मू कश्मीर में 14-14 और झारखंड तथा तेलंगाना में 13-13 मरीजों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 12, ओडिशा में 10, त्रिपुरा में छह, गोवा और हिमाचल प्रदेश में चार-चार, सिक्किम में तीन जबकि चंडीगढ़, लद्दाख, मणिपुर और मेघालय में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड