देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 12 लाख के पार, एक दिन में रिकॉर्ड 1129 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 45,720 नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई। वहीं एक दिन में रिकॉर्ड 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 29,861 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में तीन दिन के अंदर ही कोविड-19 के मामले 11 लाख से 12 लाख के पार पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब केविड-19 के 12,38,635 मामले हैं, जिनमें से 7,82,606 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अभी 4,26,167 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।

देश में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर अभी 63.18 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कुलदीप बिश्नोई की अपनी ही पार्टी को सलाह, कहा- चुनाव नहीं लड़ रहे नेताओं को दूसरी जिम्मेदारी दे कांग्रेस.

आंकड़ों के अनुसार एक दिन में सामने आए 45,720 मामलों में से सबसे अधिक 10,576 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 5,849, कर्नाटक में 4,764,उत्तर प्रदेश में 2,300, पश्चिम बंगाल में 2,291, तेलंगाना में 1,554, बिहार में 1,417, असम में 1,390, दिल्ली में 1,227, ओडिशा में 1,078, केरल में 1,038 और गुजरात में 1,020 मामले सामने आए । यह आंकड़ा नए मामलों का करीब 75 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 518 लोग तमिलनाडु के थे। इसके बाद महाराष्ट्र में 280, आंध्र प्रदेश में 65, कर्नाटक में 55, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में 14, जम्मू-कश्मीर में 10, तेलंगाना और झारखंड में नौ-नौ, हरियाणा में आठ, असम, पंजाब तथा राजस्थान में छह-छह, ओडिशा में पांच, गोवा तथा उत्तराखंड में दो-दो, केरल, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में अभी तक कोविड-19 की 1.5 करोड़ से अधिक जांच हो चुकी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 जुलाई तक देश में 1,50,75,369 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 3,50,823 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

कोविड-19 से अभी तक 29,861 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 12,556 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,719 तमिलनाडु में 3,144, गुजरात में 2,224, कर्नाटक में 1,519, उत्तर प्रदेश में 1,263, पश्चिम बंगाल में 1,221, आंध्र प्रदेश में 823, मध्य प्रदेश में 770, राजस्थान में 583 और तेलंगाना में 372 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 से 372, जम्मू कश्मीर में 273, पंजाब में 269, बिहार में 217, ओडिशा में 108, असम तथा झारखंड में 64, उत्तराखंड में 57 और केरल में 45 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुडुचेरी में 31, छत्तीसगढ़ में 29, गोवा में 28, चंडीगढ़ में 13, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में नौ, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन और दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई।

उसने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां भी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,37,607 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492, दिल्ली में 1,26,323, कर्नाटक में 75,833, आंध्र प्रदेश में 64,713, उत्तर प्रदेश में 55,588, गुजरात में 51,399 , पश्चिम बंगाल में 49,321 और तेलंगाना में 49, 259 मामले सामने आए हैं।

राजस्थान में 32,334, बिहार में 30,369 , हरियाणा में 28,186, असम में 26,772 और मध्य प्रदेश में 24,842 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,835, जम्मू-कश्मीर में 15,711 हो गए। केरल में अब तक संक्रमण के 15,032 जबकि पंजाब में 11,301 मामले सामने आए हैं।

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,485, छत्तीसगढ़ में 5,968, उत्तराखंड में 5,300, गोवा में 4,176, त्रिपुरा में 3,449, पुडुचेरी में 2,300, मणिपुर में 2,060 , हिमाचल प्रदेश में 1,725 और लद्दाख में 1,206 मरीज हैं।

नगालैंड में संक्रमण के 1,084, अरुणाचल प्रदेश में 949, चंडीगढ़ में 793 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 733 मामले सामने आए हैं।

मेघालय में 514, सिक्किम में 438, मिजोरम में 317 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 221 लोग संक्रमित मिले हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू