देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश मे कोविड-19 के मामले 14 बढ़कर 296 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 14 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 296 हो गये।

जियो

शिमला, 29 मई हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 14 नये मरीज सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के मामले बढ़कर 296 हो गये।

इस बीच, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसमें से हमीरपुर और कांगड़ा में चार-चार और दो मरीज ऊना में ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई में रहने वाली 99 साल की बुजुर्ग महिला ने पेश की इंसानियत की मिसाल, प्रवासी मजदूरों ने लिए तैयार कर रही हैं भोजन के पैकेट, देखे वीडियो.

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में आठ मरीज हमीरपुर में, पांच मरीज कांगड़ा में और एक मरीज ऊना में सामने आया।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर के आठ में से चार मरीज दिल्ली से लौटे हैं जबकि दो मरीज गुजरात और एक-एक महाराष्ट्र और राजस्थान से वापस आए हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 45 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 521 हुई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को पृथक-वास में रखा गया था और 26 मई को इनके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था, जिसके नतीजे शुक्रवार सुबह प्राप्त हुए।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि हमीरपुर में अब कोविड-19 के 101 मामले हो गये हैं जो राज्य के कुल मामलों का एक तिहाई है। इन मरीजों में एक की जान चली गयी जबकि 13 स्वस्थ हो चुके हैं। 87 का इलाज चल रहा है।

कांगड़ा में अबतक कुल 74 मामले सामने आये। उनमें से 24 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गयी तथा 49 का उपचार चल रहा है।

राज्य में फिलहाल 203 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 81 स्वस्थ हो चुके हैं एवं छह मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\