देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के मामले 23,000 के पार; मृतकों की संख्या 1,449 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 पहुंच गई, जबकि 33 और मौत होने से मृतकों की संख्या 1,449 हो गई। इन मौतों में 26 मौत अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

जियो

अहमदाबाद, 13 जून गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 23,079 पहुंच गई, जबकि 33 और मौत होने से मृतकों की संख्या 1,449 हो गई। इन मौतों में 26 मौत अकेले अहमदाबाद में हुई हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि अहमदाबाद से 255 और सूरत से 88 मरीजों सहित कुल 390 रोगियों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इससे ठीक हुए लोगों की संख्या 15,891 पहुंच गई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के जम्मू-कश्मीर में 148 नए मामले पाए गए: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात में अब 5,739 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उसमें कहा गया कि 61 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

यह भी पढ़े | पतंजलि ने किया कोरोना वायरस की दवा खोजने का दावा किया, आचार्य बालकृष्ण बोले ‘आयुर्वेद से इलाज मुमकिन’.

अहमदाबाद में 26 मौत हुई हैं, इसके अलावा तीन मौत सूरत में, दो अमरेली में और एक-एक मौत भावनगर और पाटन जिलों में हुईं।

517 नए मामलों में से, 344 मामले अकेले अहमदाबाद में सामने आए हैं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या 16,306 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 1,165 हो गई है।

सूरत और वडोदरा में क्रमशः 59 और 40 मामले सामने आए। सूरत में कुल मामले 2,503 और वडोदरा में कुल मामले 1,511 हो गए हैं।

विज्ञप्ति में यह कहा गया कि आज दिन में राज्य के कुल 33 जिलों में से 24 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सामने आए। गांधीनगर में 9, भावनगर में 7 और मेहसाणा में 6 मामले मामले सामने आए हैं।

राज्य में अब तक 2,83,623 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में कुल 2,11,867 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड