विदेश की खबरें | पाकिस्तान में एक लाख के करीब पहुंचे कोविड-19 के मामले, सख्त पाबंदियों से इमरान खान का इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इस ‘‘कुलीन’’ विचार से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी।

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि इस ‘‘कुलीन’’ विचार से अर्थव्यवस्था का बंटाधार हो जाएगा और गरीबी बढ़ेगी।

इस बीच रविवार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक लाख के करीब पहुंच गए तथा मृतकों की संख्या 2,000 को पार कर गई।

यह भी पढ़े | Justice For George Floyd: शिकागो में 20,000 लोगों ने 'Chicago March of Justice' में लिया हिस्सा.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,960 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल 98,943 मामले हो गए। कोविड-19 से संक्रमित 67 लोगों की मौत के साथ देश में मृतक संख्या 2,002 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कम से कम 33,465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 68 लाख के पार, अब तक संक्रमण से 4 लाख से अधिक की हुई मौत.

अब तक पाकिस्तान के पंजाब में संक्रमण के 37,090, सिंध में 36,364 , खैबर पख्तूनख्वा में 13,001, बलूचिस्तान में 6,221, इस्लामाबाद में 4,979, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 927 तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कोविड-19 के 361 मामले सामने आए हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि लोगों के बीच कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता को लेकर जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सख्त पाबंदियां फिर से लागू करने की संभावना से साफ इनकार किया तथा मानक संचालन प्रक्रियाओं के सख्त पालन के साथ ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ की वकालत की।

खान ने कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा,‘‘कुलीन वर्ग के कुछ लोग लॉकडाउन चाहते हैं, वे लोग जिनके पास बड़े-बड़े घर हैं और जिनकी आय लॉकडाउन लगाने से प्रभावित नहीं होती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट