देश की खबरें | कोविड-19 को केवल जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रसार की जांच के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसके सिर्फ जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, सात अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रसार की जांच के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने के केंद्र के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इसके सिर्फ जन आंदोलन की मदद से हराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही यह मुहिम छोड़ रखी है और वह सफलतापूर्वक चल रही है।

यह भी पढ़े | बिहार के बाल्मिकी नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जेडीयू ने सुनील कुमार को दिया टिकट: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने ट्वीट किया कि यह अच्छा है कि केंद्र सरकार कोविड-19 के खिलाफ जन जागरूकता अभियान शुरू करेगी। राजस्थान में हमने पहले ही इस तरह का अभियान 'कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन' दो अक्टूबर गांधी जयंती पर शुरू किया, जो सफलतापूर्वक चल रहा है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कोरोना को केवल जन आंदोलन के साथ हराया जा सकता है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: दलित नेता हत्या मामले में नाम आने पर तेजस्वी यादव ने की सीबीआई जांच की मांग.

गहलोत ने कहा कि कोरोना (वायरस संक्रमण) के विरूद्ध जन आंदोलन में राज्य की जनता ने बढचढ कर भाग लिया है।

उन्होंने कहा कि इस मुहिम के जरिये जनता को जो संदेश दिया गया है उसमें बताया गया है कि हमें वायरस से डरने की नहीं बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है। इस जन आंदोलन के परिणामस्वरूप ज्यादा से ज्यादा लोगों ने मास्क पहनना शुरू किया, दो गज की दूरी के नियम का पालन करने लगे और स्वयं भी बार-बार हाथ धोते हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हर तरह से आम जनता इस मुहिम में भाग ले रही है, लोग मास्क बांट रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जनता की भागीदारी और उनके समर्थन से हम वायरस को हरा देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\