देश की खबरें | कोविड-19 : बीएमसी उपनगरीय इलाकों में 50 मोबाइल डिस्पेंसरी का संचालन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नए कोविड-19 हॉटस्पॉट के तौर पर उभरे मुंबई के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्रों में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) 50 मोबाइल डिस्पेंसरी (चलता-फिरता दवाखाना) का संचालन करेगी। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और संक्रमण के मामलों को शून्य पर लाने के लिए सोमवार को शुरू किए गए अभियान के तहत इन डिस्पेंसरी का संचालन होगा।

मुंबई, 22 जून नए कोविड-19 हॉटस्पॉट के तौर पर उभरे मुंबई के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्रों में बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) 50 मोबाइल डिस्पेंसरी (चलता-फिरता दवाखाना) का संचालन करेगी। महानगर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और संक्रमण के मामलों को शून्य पर लाने के लिए सोमवार को शुरू किए गए अभियान के तहत इन डिस्पेंसरी का संचालन होगा।

बीएमसी ने ''चेज द वायरस'' अभियान के तहत त्वरित कार्ययोजना ''मिशन जीरो'' की शुरुआत की।

यह भी पढ़े | Earthquake in Odisha: अब ओडिशा में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर थी 3.6 तीव्रता- जानमाल के नुकसान की खबर नहीं.

इस कार्यक्रम के तहत उत्तर मुंबई के बोरिवली, दहिसर, मलाड, कांदिवली, भांडुप और मुलुंड उपनगर में 50 मोबाइल डिस्पेंसरी वाहन चलाए जाएंगे जोकि दो से तीन सप्ताह के लिए अलग-अलग इलाकों में जाकर कोविड-19 के मरीजों का पता लगाने के लिए प्राथमिक जांच और इलाज करेंगे।

अंधेरी उपनगर स्थित शाहजी राजे भोसले खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बीएमसी के आयुक्त आईएस चहल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ ''मिशन जीरो'' कार्यक्रम की शुरुआत की। यह अभियान सरकारी-निजी भागीदारी के तहत भारतीय जैन संगठन, देश अपनाएं, क्रेडाई-एमसीएचआई और बिल गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

यह भी पढ़े | ओडिशा के रायगढ़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बीएमसी ने एक बयान में कहा, '' ''मिशन जीरो'' त्वरित कार्ययोजना के अंतर्गत डॉक्टरों और दवाइयों वाली 50 मोबाइल डिस्पेंसरी वैन बोरिवली, दहिसर, मलाड, कांदिवली, भांडुप, मुलुंड और अंधेरी में जाकर मरीजों की प्राथमिक जांच करेंगी।''

अभियान में शामिल निजी संस्थाएं वाहन, डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध कराएंगी जबकि बीएमसी स्वाब नमूने एकत्र करने और पृथक-वास सुविधा के अलावा अन्य जिम्मेदारी निभाएगी।

बीएमसी ने कहा कि इसका उद्देश्य मामले दोगुना होने की वर्तमान औसत दर को 36 दिन से घटाकर 50 दिन तक लाना है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि शहर में मामलों को शून्य पर लाने के लिए त्वरित कार्ययोजना को लागू करने का फैसला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\