जरुरी जानकारी | कोविड-19: बाइडन ने अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के प्रकोप से उबारने के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें आम अमेरिकियों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता, छोटे कारोबारियों को मदद और एक राष्ट्रीय टीकाकरण योजना शामिल है।

वाशिंगटन, 15 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस के प्रकोप से उबारने के लिए 1900 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें आम अमेरिकियों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता, छोटे कारोबारियों को मदद और एक राष्ट्रीय टीकाकरण योजना शामिल है।

बाइडन ने अमेरिकी राहत और बचाव योजना की शुरुआत करते कहा, ‘‘इस महामारी के दौरान लाखों अमेरिकियों ने बिना किसी गलती के आय के साथ मिलने वाले गरिमा और सम्मान को खो दिया है।’’

गुरुवार को घोषित राहत पैकेज में 415 अरब डॉलर की राशि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए, 1000 अरब डॉलर से अधिक की राशि नागरिकों और परिवारों को सीधे मदद पहुंचाने और 440 अरब डॉलर की राशि कारोबारियों को मदद पहुंचाने के लिए दी जाएगी।

बाइडन ने अपने चुनाव अभियान के दौरान कोविड-19 महामारी से निपटने और अमेरिकी नागरिकों को राहत पहुंचाने पर खासतौर से जोर दिया था।

उन्होंने अपने गृह नगर डेलावेयर के विलिंगटन में कहा, ‘‘हम एक गंभीर आर्थिक संकट में है, जो कई पीढ़ियों में एक बार देखने को मिलती है। मानव पीड़ा का संकट गहरा है और इंतजार करने का वक्त नहीं है।’’

बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू