देश की खबरें | कोविड-19: अनुपम खेर की मां की हालत में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां की हालत में सुधार हो रहा है।

मुंबई, 17 जुलाई वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी मां की हालत में सुधार हो रहा है।

खेर की मां की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | राजस्थान प्रकरण पर सुनवाई सोमवार के लिये स्थगित: सचिन पायलट, असंतुष्ट विधायकों को चार दिन की राहत मिली.

खेर ने 12 जुलाई को कहा था कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू और उनके परिवार की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

खेर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार से सामने आया शर्मसार कर देने वाल Video, पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को ठेले पर ले जाते दिखें रिश्तेदार.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के चित्र के साथ लिखा, “मां की हालत अब पहले से बेहतर है। राजू, रीमा और वृंदा भी ठीक हैं। भगवान दयालु है।”

खेर के भाई और उनके परिवार को घर पर पृथक-वास में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\