देश की खबरें | कोविड-19: यात्रियों ने हवाई अड्डे पर शारीरिक दूरी नहीं रखी, तो बज उठेगा अलार्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोविड-19 से बचाव के लिये शारीरिक दूरी बनाये रखना लोगों के लिये अक्सर बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में इस समस्या के समाधान के तौर पर तकनीकी नवाचार शुरू किया गया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 जून भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोविड-19 से बचाव के लिये शारीरिक दूरी बनाये रखना लोगों के लिये अक्सर बेहद मुश्किल हो जाता है। लेकिन इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में इस समस्या के समाधान के तौर पर तकनीकी नवाचार शुरू किया गया है।

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी ने स्थानीय हवाई अड्डा परिसर में बुधवार को ऐसी "स्मार्ट" मशीन का उद्घाटन किया जो यात्रियों द्वारा एक मीटर की शारीरिक दूरी नहीं रखे जाने पर अलार्म बजाकर उन्हें सचेत कर देती है। इसके साथ ही इस मशीन से हिन्दी और अंग्रेजी में सन्देश बज उठता है-"दूर रहिये, सुरक्षित रहिये-कीप डिस्टेंस, स्टे सेफ।"

यह भी पढ़े | बीजेपी पार्षद अनामिका मिथिलेश और निर्मल जैन दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के उपमहापौर निर्वाचित.

लालवानी ने इस मौके पर कहा कि यह मशीन हवाई अड्डा परिसर में यात्रियों को कोविड-19 के खिलाफ जागरूक करते हुए इस महामारी का संक्रमण रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि एक निजी कम्पनी की विकसित यह मशीन कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित सेंसरों से लैस है।

यह भी पढ़े | शरद पवार को बीजेपी विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पदलकर ने महाराष्ट्र के लिए बताया कोरोना वायरस : 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मशीन को हवाई अड्डे के प्रस्थान द्वार पर प्रायोगिक रूप से लगाया गया है। यह वह जगह है जहां यात्रियों को हवाई अड्डे के मुख्य भवन में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिये कतार में खड़े होना पड़ता है।

सान्याल ने बताया कि हवाई अड्डे के आगमन द्वार पर भी इस मशीन का इस्तेमाल जल्द ही शुरू किया जायेगा। इस जगह पर उन यात्रियों का इंतजार उनके रिश्तेदार, परिचित और टैक्सी ड्रायवर करते हैं जो विमान से उतरने के बाद हवाई अड्डे से बाहर निकलते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\