विदेश की खबरें | कोविड-19: यूएई और इजराइल की कंपनियों के बीच अनुसंधान के लिए हुआ करार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूएई ने बाद में कहा कि समझौता दो निजी कंपनियों के बीच हुआ है।
यूएई ने बाद में कहा कि समझौता दो निजी कंपनियों के बीच हुआ है।
हालांकि हाल ही में यूएई के अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि वेस्ट बैंक के हिस्सों पर इजराइल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कब्जा करने से अरब देशों के साथ उसके संबंध खराब हो सकते हैं।
यह भी पढ़े | लगातार आक्रामक हो रही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को स्वीकार करने का तर्क बेतुका है: माइक पोम्पिओ.
प्रशिक्षु इजराइली वायु सैनिकों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि “कई महीने” की बातचीत के बाद संभव हुए समझौते की घोषणा “कुछ ही पलों” में की जा सकती है।
उन्होंने कहा, “यह सहयोग तकनीक के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर केंद्रित होगा। इस सहयोग से क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी।”
यह भी पढ़े | COVID-19 से निपटने की योजना में कोयले को शामिल करने का कोई कारण नहीं है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव.
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यू ए एम ने बाद में एक खबर प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि दो निजी कंपनियों ने “कोविड-19 से निपटने के वास्ते अनुसंधान और तकनीक के विकास के लिए” दो इजराइली कंपनियों के साथ करार पर हस्ताक्षर किए।
घोषणा में कंपनियों का नाम नहीं बताया गया।
अनुसंधान किस विषय पर होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
इजराइल और यूएई के बीच औपचारिक कूटनीतिक संबंध नहीं हैं लेकिन माना जाता है कि ईरान पर विचारों में समानता के चलते दोनों देशों के बीच पर्दे के पीछे नजदीकी संबंध बरकरार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)