विदेश की खबरें | कोविड-19ः भारतीयों को यूएई के जरिये सऊदी अरब और कुवैत नहीं जाने की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने अपने नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई लोगों के फंस जाने के कारण यह परामर्श जारी किया गया है।

दुबई, नौ फरवरी भारत ने अपने नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई लोगों के फंस जाने के कारण यह परामर्श जारी किया गया है।

अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा, ‘‘ अबू धाबी और दुबई में भारतीय महावाणिज्य दूत के संज्ञान में यह बात आई है कि सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करने के इच्छुक कई भारतीय नागरिक यूएई में फंस गये हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ आने वाले यात्रियों पर कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के चलते फिलहाल भारतीय नागरिकों के लिए दुबई और अबू धाबी के रास्ते सऊदी अरब और कुवैत की यात्रा करना संभव नहीं है। ’’

संयुक्त अरब अमीरात में अर्थव्यवस्था खुलने के बाद पिछले एक महीने में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में थोड़ी वृद्धि हुई है।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस के चलते 947 की मौत हुई है और संक्रमितों की संख्या 332,603 हो गयी है।

भारत से हवाई मार्ग से खाड़ी के अन्य देशों और यहां तक उत्तरी अफ्रीका और यूरोप जाने वालों के लिए अबू धाबी और दुबई अहम पारगमन केंद्र हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘इसलिए सभी भारतीयों को भारत से यात्रा शुरू करने से पहले अपने अंतिम गंतव्य देश के नवीनतम कोविड-संबंधी यात्रा दिशानिर्देशों के बारे में सुनिश्चित कर लेने की सलाह दी जाती है। उन्हें किसी भी आपात जरूरत के हिसाब से निजी इंतजाम एवं धन प्रबंध करके चलने की भी सलाह है।’’

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने पिछले मंगलवार को गृहमंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान समेत 20 खास देशों से गैर नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। बताया गया है कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के प्रयासों को तेज किए जाने को लेकर यह कदम उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\