देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र में 5,182 नए मामले,115 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,182 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,37,358 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,182 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,37,358 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 115 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,472 हो गई।
यह भी पढ़े | Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश के बांदा में रोडवेज बस और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर, छह लोगों की मौत.
विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 8,066 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
बयान में कहा गया है कि अब तक 17,03,274 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 85,535 है। अब तक राज्य में कोविड-19 की 1,10,59,305 जांच की जा चुकी है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास.
मुंबई शहर में कोविड-19 के 878 नये मरीज सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 2,83,696 हो गयी है। शहर में 18 और मरीजों की कोविड-19 के कारण जान जाने से इस महामारी के मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 10,931 हो गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

