देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में 36, हरियाणा में 17 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 36 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,00,914 तक पहुंच गई। चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़, आठ सितंबर पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 36 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,00,914 तक पहुंच गई। चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

पंजाब में अब तक संक्रमण से 16,449 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 319 है।

बुलेटिन के अनुसार, 36 और लोग संक्रमण से उबर गए, जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5,84,146 तक पहुंच गई।

इस बीच, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में संक्रमण के तीन मामले सामने आए, जिससे शहर में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 65,138 हो गई। मरने वालों की संख्या 815 है। शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 है जबकि ठीक होने वालों की संख्या 64,292 है।

वहीं, हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,601 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, हरियाणा में अब तक 9,686 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\