देश की खबरें | कोविड-19 : कर्नाटक में 213 नए मामले , अब तक 4,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 7,213 तक पहुंच गया। दो मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या 88 हो गई। वहीं, अब तक राज्य में कोविड-19 के 4,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जियो

बेंगलुरु, 15 जून कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 7,213 तक पहुंच गया। दो मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या 88 हो गई। वहीं, अब तक राज्य में कोविड-19 के 4,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हुए 180 मरीज को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब पहुंची, अब तक 465 मौतें: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार शाम तक राज्य में कोविड-19 के कुल 7,213 मामले थे, जिनमें से 88 मरीज की मौत हो चुकी है जबकि 4,135 स्वस्थ हो चुके हैं।

उपचाराधीन 2,987 मरीज में से 2,931 को विभिन्न अस्पतालों में पृथक वार्ड में रखा गया है जबकि 56 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेलवे में बनाए गए कोविड केयर कोचों के लिए जारी की SOP, संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा अलग.

मौत के नए मामलों में से 65 वर्षीय व्यक्ति की धारवाड़ में मौत हो गई जो कि एक संक्रमित के संपर्क में आने से इस घातक वायरस की चपेट में आए थे।

उन्हें 14 जून को कोविड-19 के निर्दिष्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इसी दिन मौत हो गई।

इसके अलावा, बेंगलुरु की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जो मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थीं।

उन्हें 13 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 15 जून को उनकी मौत हो गई।

सोमवार को सामने आए 213 नए मामलों में से 103 अन्य राज्यों से लौटे लोग हैं, जिनमें से अधिकतर महाराष्ट्र से लौटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल