देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब में 20 और मौत, 491 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,358 पहुंच गई जबकि 491 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,485 हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिये उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 नवंबर पंजाब में कोविड-19 से 20 और मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,358 पहुंच गई जबकि 491 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,38,485 हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिये उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

प्रदेश सरकार की तरफ से जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल 5038 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने AIMIM को बताया वोटकटवा, कहा- बीजेपी ने ओवैसी को इस्तेमाल किया, सेक्युलर पार्टियां रहें सतर्क.

इसके मुताबिक, जालंधर में 76, एसएएस नगर में 75 और लुधियाना में 74 नए मरीज सामने आए। राज्य में अब तक 1,29,089 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि गंभीर 15 मरीज वेंटिलेटर पर हैं जबकि 134 को ऑक्सीजन दी जा रही है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: रुझानों को आरजेडी नेता मनोज झा ने नकारा, बोले-200 फीसदी महागठबंधन की सरकार बनेगी.

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से रोजाना 30 हजार जांच का स्तर बरकरार रखने को कहा है।

उन्होंने चिकित्सा कर्मियों की कमी को दूर करने के लिये नियमों में बदलाव का भी आदेश दिया जिससे सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सीधी भर्ती की जा सके।

राज्य में महामारी की स्थिति की समीक्षा के लिये उच्च स्तरीय डिजिटल बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिये सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सीधी भर्ती के लिये नियमों में बदलाव पर काम करने को कहा।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने विभागों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम 25 हजार आरटी-पीसीआर जांच और 5000 रैपिड एंटीजन जांच सुनिश्चित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट