जोहानिसबर्ग: रविवार को 1,500 भारतीयों को दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा भारत

कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब 1,500 भारतीयों को रविवार को वापस लाया जाएगा. भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था इंडिया क्लब नाम के समूह ने की है. इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी.

भारतीय नागरिक/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई: कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लगी पाबंदियों के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे करीब 1,500 भारतीयों को रविवार को वापस लाया जाएगा. भारतीयों की वतन वापसी की व्यवस्था इंडिया क्लब नाम के समूह ने की है. इससे पहले भी समूह की ओर से भारतीयों को वापस लाने के लिए एक उड़ान की व्यवस्था की गई थी.

कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण यहां कई व्यवसायों ने अपना कामकाज कम कर दिया जिसके चलते स्थानीय कंपनियों के साथ जुड़े कई भारतीयों के अनुबंध समयपूर्व खत्म हो गए. बेंगलुरु के ऐसे 50 से अधिक आईटी पेशेवर दक्षिण अफ्रीका में फंसे थे. वे भी इस उड़ान से लौटने वाले यात्रियों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन से हुई 5 लाख 80 हजार भारतीयों की वतन वापसी

इन यात्रियों में दक्षिण अफ्रीका के 14 नागरिक भी शामिल हैं जो अवकाश पर घर आए हुए थे और भारतीय खदानों में अपने काम पर लौट रहे हैं. भारत सरकार की तीन वंदे भारत उड़ानों के जरिए हजारों भारतीयों को दक्षिण अफ्रीका से वापस लाया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India AI Impact Summit 2026: PM मोदी आज दिल्ली में करेंगे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन; सैम ऑल्टमैन, सुंदर पिचाई समेत वैश्विक नेता होंगे शामिल

Mahashivratri 2026: देशभर में 'हर-हर महादेव' की गूंज, गृहमंत्री अमित शाह-सीएम योगी सहित अन्य नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\