देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में कर्मचारियों द्वारा टीके की दूसरी खुराक नहीं लिए जाने पर 15 इकाइयां सील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में प्रशासन ने सोमवार को खास मुहिम छेड़ते हुए औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्रों की कम से कम 15 इकाइयों को इसलिए सील कर दिया क्योंकि उनके कर्मचारियों ने तय समय सीमा बीतने के बावजूद कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली थी।
इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 नवंबर इंदौर में प्रशासन ने सोमवार को खास मुहिम छेड़ते हुए औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्रों की कम से कम 15 इकाइयों को इसलिए सील कर दिया क्योंकि उनके कर्मचारियों ने तय समय सीमा बीतने के बावजूद कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली थी।
अधिकारियों ने बताया कि सील की गईं इकाइयों में अलग-अलग वस्तुओं के कारखाने, दुकानें और वाहन शो-रूम शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि इन इकाइयों के कई कर्मचारियों ने तय समय सीमा बीतने के बाद भी महामारी रोधी टीके की दूसरी खुराक नहीं ली थी।
अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए शहर में ऐसी कम से कम 15 इकाइयों को सील कर दिया गया है और इन्हें दोबारा खोलने की अनुमति तभी दी जाएगी, जब इनके मालिक अपने सभी कर्मचारियों के पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रशासन के सामने पेश कर देंगे।
अधिकारियों के मुताबिक इंदौर में पात्र आयु वर्गों के 30.68 लाख लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और इनमें शामिल 24.33 लाख लोग टीके की दूसरी खुराक भी ले चुके हैं।
अधिकारियों के मुताबिक जिले में करीब चार लाख लोग तय समय सीमा बीतने के बावजूद दूसरी खुराक लेने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)