देश की खबरें | कोविड-19: ओडिशा में संक्रमण के 141 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,245 हो गई।

जियो

भुवनेश्वर, दो जून ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 141 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,245 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 110 लोग वैसे हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में लौटे हैं और कई जिलों के पृथक केंद्रों में रह रहे हैं। वहीं 31 लोगों की पहचान संक्रमितों के संपर्क का पता लगाने के बाद हुई है।

यह भी पढ़े | झारखंड में अब तक COVID-19 के 675 सकारात्मक मामले आए सामने, 5 की हुई मौत: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ये मामले 18 जिलों से सामने आए हैं। गंजाम जिले में संक्रमण के 27 मामले, खुर्दा में 26, नुआपाड़ा में 19, केंद्रपाड़ा में 13, जाजपुर में 10, सुंदरगढ़ में आठ, बोलांगीर में सात, कटक में छह और पुरी में पांच मामले सामने आए।

जगतसिंहपुर, गजपति और क्योंझर में चार-चार, ढेंकनाल और बालासोर में दो-दो तथा मयूरभंज, नयागढ़, अंगुल और संबलपुर जिले में एक-एक मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लापता पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा- एक-एक परिवार और व्यक्ति का बता सकती हूं नाम.

इन नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमण के 991 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,245 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ सात मरीजों की मौत हो चुकी है और दो मरीजों की मौत गैर-कोविड कारणों की वजह से हुई।''

ओडिशा में सोमवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 156 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 1,59,567 नमूनों की जांच हुई है।

ओडिशा के गंजाम जिले में अब तक संक्रमण के 458, जाजपुर में 290, खुर्दा में 167, बालासोर में 154, केंद्रपाड़ा में 152, कटक में 126 और भद्रक में 120 मामले हैं।

ओडिशा में सिर्फ रायगढ़ जिला ही संक्रमण मुक्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी