देश की खबरें | कोविड-19: देश में कोविड-19 के 11,610 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,610 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,37,320 हो गए , जिनमें से 1,06,44,858 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,610 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,09,37,320 हो गए , जिनमें से 1,06,44,858 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 100 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,913 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, 1,06,44,858 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.33 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।
देश में अभी 1,36,549 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 20,79,77,229 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,44,931 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)