देश की खबरें | कोविड-19 : गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,144 नए मामले, 24 लोग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,144 नए मामले सामने आए हैं वहीं 24 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 29 जुलाई गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 1,144 नए मामले सामने आए हैं वहीं 24 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुजरात में अभी तक कुल 59,126 लोगों के संक्रमित होने की जबकि संक्रमण से 2,396 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | सचिन पायलट ने गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई, जवाब मिला- लौटकर सरकार का साथ दीजिए.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में आज 783 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही अभी तक कुल 43,195 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

विभाग के अनुसार, राज्य में फिलहाल 13,535 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 89 मरीज वेंटीलेटर हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के गुजरात में 1144 नए मामले पाए गए, 24 की मौत: 29 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अहमदाबाद में आज कोविड-19 के 152 नए मामले आने के साथ ही जिले में अभी तक कुल 26,184 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच और लोगों की मौत होने के साथ ही संक्रमण से जिले में अभी तक मरने वालों की संख्या 1,588 हो गई है।

गुजरात में कोविड-19 की स्थिति इस प्रकार है... अभी तक कुल 59,126 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, नए मामले 1,144, अभी तक 2,396 लोगों की मौत, 43,195 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं, उपचाराधीन लोगों की संख्या 13,535 है जबकि राज्य में अभी तक कुल 7,13,006 लोगों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी