देश की खबरें | कोविड-19: इंदौर में 100 फीसद लक्षित आबादी को मिली टीके की पहली खुराक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम मुकाम मंगलवार को हासिल कर लिया। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

इंदौर, 31 अगस्त मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम मुकाम मंगलवार को हासिल कर लिया। जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, साढ़े सात महीनों के अभियान के बाद इंदौर में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है और देश भर में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिलों में यह मुकाम हासिल करने में इंदौर अव्वल रहा है।

जिलाधिकारी मनीष सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हमने जिले में 28,07,559 पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम जिले के 28,08,212 नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि समूचे देश में 10 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में इंदौर पहला जिला बन गया है जहां शत प्रतिशत लक्षित आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

सिंह ने बताया कि 28,08,212 नागरिकों में से करीब 10 लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालिया इंदौर दौरे में प्रशासन को लक्ष्य दिया था कि वह जिले की 100 फीसद लक्षित आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक देने का काम 31 अगस्त तक पूरा करे।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,055 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\