देश की खबरें | लक्ष्मण के नेतृत्व में आयरलैंड दौरे पर भारत के सहयोगी सदस्यों में कोटक, बाली, बहुतुले शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच सीतांशु कोटक, साईराज बहुतुले और मुनीश बाली इस महीने के आखिर में आयरलैंड के संक्षिप्त दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे, जिसकी अगुवाई पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण करेंगे।

नयी दिल्ली, 13 जून राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच सीतांशु कोटक, साईराज बहुतुले और मुनीश बाली इस महीने के आखिर में आयरलैंड के संक्षिप्त दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे, जिसकी अगुवाई पूर्व दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण करेंगे।

कोटक पहले भी भारत ए टीम की प्रणाली का हिस्सा रह चुके है। वह बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि बाली और बहुतुले को क्रमश: क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की जिम्मेदार सौंपी गई है। ये दोनों इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में भारत-19 टीम के विश्व कप अभियान का हिस्सा थे।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख लक्ष्मण आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे। इस दौरे पर भारतीय टीम को 28 और 28 जून को दो मैच खेलने है।

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम के अन्य सीनियर सहयोगी सदस्यों के साथ इस सप्ताह के अंत में टेस्ट टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होगे। बाली, कोटक और बहुतुले की तिकड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रही टीम से पहले ही जुड़ गयी है।

बीसीसीआई एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ सीनियर सहयोगी सदस्यों के इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने के बाद बाली, कोटक और बहुतुले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आखिरी दो मैचों (राजकोट और बेंगलुरु) के दौरान राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी  साथ होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे पहले से ही सीमित ओवरों की टीम के साथ है और जब सीनियर सहयोगी सदस्य इंग्लैंड जायेंगे तो वे अपनी भूमिका के लिए तैयार रहेंगे।’’

आयरलैंड श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन यह संक्षिप्त दौरा भारत के इंग्लैंड दौरे के साथ होगा। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से आगे है और श्रृंखला का पांचवां मैच एक जुलाई से होगा।

इस मैच से पहले टीम लीसेस्टरशर के खिलाफ 24 से 27 जून तक अभ्यास मैच खेलेगी।

भारत आयरलैंड के खिलाफ मुख्य रूप से टी20 विशेषज्ञों की एक टीम उतारेगा, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में मजबूत भारतीय टीम मैदान में उतरेगी। सात जुलाई से शुरू होने वाले इस श्रृंखला में तीन टेस्ट और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी