देश की खबरें | कोटा जेल के कैदी की आयु संबंधी रोगों के उपचार के दौरान मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, तीन अगस्त राजस्थान में कोटा के केन्द्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बलात्कार के 70 वर्षीय दोषी की कोटा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयु संबंधी रोगों के उपचार के दौरान मौत हो गई । एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोटा केन्द्रीय कारागार के उप अधीक्षक श्रवणलाल ने बताया कि बुंडी जिले के भाजनेरी गांव के निवासी कैदी कंवरलाल माली की रविवार देर रात मौत हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई में 'मिशन बिगन अगेन' के तहत दी गई हैं ढील, 5 अगस्त से खुलेंगी मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स, पढ़ें पूरी जानकारी.

उन्होंने कहा कि श्रवणलाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि माली मार्च 2019 में सजा मिलने के बाद से जेल में था।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की तारीखों में फिर से किया बदलाव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वह बीते लगभग डेढ़ महीने से अस्पताल में उसके आयु संबंधी रोगों का इलाज करा रहा था और छुट्टी मिलने के बाद शनिवार को उसे जेल वापस लाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि रविवार को उसकी तबीयत बहुत बिगड़ गई और उसे वापस अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)