विदेश की खबरें | अमेरिकी विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के छात्र की हत्या के मामले में कोरियाई युवक आरोपित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के परड्यु विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के अपने ‘रूममेट’ को कथित तौर पर चाकू मारने वाले कोरियाई छात्र के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर अमेरिका के परड्यु विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के अपने ‘रूममेट’ को कथित तौर पर चाकू मारने वाले कोरियाई छात्र के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया है।

अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सियोल के रहने वाले 22 वर्षीय जी मिन शा ने पांच अक्टूबर को इंडियानापोलिस के रहने वाले वरूण मनीष छेडा (20) पर चाकू से कई वार किये थे। इसके बाद उसने छेडा की मौत की सूचना अधिकारियों को दी थी।

एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, छेडा की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को शा को आरोपित किया गया। पुलिस ने इसे बगैर उकसावे के किया गया हमला बताया है। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि शा ने जानबूझ या इरादतन छेडा की हत्या की।

छेडा को बुधवार रात परिसर के पश्चिमी छोर पर स्थित मैक कचियन हॉल में मृत पाया गया।

अभियोजकों ने कहा कि शा को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों ने उसके कपड़े खून से सने हुए पाये थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह कहा गया है कि धारदार हथियार से कई बार हमला किये जाने के कारण छेडा की मौत हुई।

दोषी ठहराये जाने पर शा को 45 से 60 साल तक की कैद की सजा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी