जरुरी जानकारी | कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 120.8 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 120.8 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 25 मई रियल्टी कंपनी कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 120.8 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी को एक साल पहले की इसी अवधि में 26.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

पुणे स्थित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्तवर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय भी दो गुना बढ़कर 804.42 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 380.99 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 84.85 करोड़ रुपये से बढ़कर 111.84 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले वित्तवर्ष में इसकी कुल आय वर्ष 2021-22 के 1,136.50 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,521.02 करोड़ रुपये हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\