देश की खबरें | कोलकाता के सॉल्ट लेक हॉकी स्टेडियम को एफआईएच का श्रेणी दो का प्रमाण पत्र मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सॉल्ट लेक के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन को श्रेणी दो का प्रमाण पत्र दिया है जिससे यह भारत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए कोलकाता नवीनतम स्थल बन गया है।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने सॉल्ट लेक के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन को श्रेणी दो का प्रमाण पत्र दिया है जिससे यह भारत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए कोलकाता नवीनतम स्थल बन गया है।
हॉकी इंडिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कोलकाता के सॉल्ट लेक के युवा भारती क्रीड़ांगन को एफआईएच का श्रेणी दो का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए बधाई। हॉकी में उत्कृष्टता के लिए बड़ा कदम।’’
एफआईएच के मैदान प्रमाण पत्र नियमों के अनुसार प्रतियोगिता की मेजबानी के समय मैदान के पास एफआईएच का श्रेणी एक या दो का मैदान प्रमाण पत्र होना चाहिए।
एफआईएच के श्रेणी एक के मैदान मुख्य रूप से शीर्ष स्तरीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए डिजाइन किए गए हैं जबकि एफआईएच श्रेणी दो के मैदान शीर्ष स्तरीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए डिजाइन किए गए हैं।
कोलकाता इसके साथ ही भुवनेश्वर, रायपुर, रांची, चेन्नई और नयी दिल्ली जैसे शहरों के क्लब में शामिल हो गया है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी मिल गई है।
स्थल को प्रमाण पत्र देते हुए एफआईएच ने कहा, ‘‘एफआईएच को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि इस हॉकी मैदान का परीक्षण किया गया है और यह एफआईएच श्रेणी दो हॉकी मैदान की आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।’’
यह प्रमाण पत्र 13 दिसंबर 2027 तक वैध रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)