देश की खबरें | कोलकाता पुलिस ने मादक पदार्थ मामले के बाद भाजपा युवा इकाई की नेता के ब्यूटी पार्लर की तलाशी ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता पुलिस ने कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी के कथित स्वामित्व वाले एक ब्यूटी पार्लर की रविवार को तलाशी ली।
कोलकाता, 21 फरवरी कोलकाता पुलिस ने कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी के कथित स्वामित्व वाले एक ब्यूटी पार्लर की रविवार को तलाशी ली।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस गोस्वामी को न्यू टाउन क्षेत्र स्थित ब्यूटी पार्लर ले गई और उनकी मौजूदगी में वहां तलाशी ली।
पूर्व फैशन डिजाइनर और कुछ समय तक अभिनेत्री रहीं गोस्वामी कथित तौर पर कोकीन रखने के मामले में 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें फंसाने में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी सहयोगी राकेश सिंह का हाथ है।
वहीं, सिंह ने कहा है कि गोस्वामी ने कोलकता पुलिस तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कहने पर उनपर आरोप लगाया है क्योंकि वह तो एक साल से अधिक समय से उनके संपर्क में नहीं हैं।
सिंह ने कहा कि वह किसी भी एजेंसी की जांच का सामना करने को तैयार हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)