खेल की खबरें | कोहली की आरसीबी खिलाड़ियों को चेतावनी, एक गलती से पूरा टूर्नामेंट खराब हो सकता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर बेंगलूर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए टीम की पहले आभासी बैठक में खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) को बनाये रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि एक गलती से पूरा टूर्नामेंट ‘खराब’ हो सकता है।

दुबई, 24 अगस्त रॉयल चैलेंजर बेंगलूर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए टीम की पहले आभासी बैठक में खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) को बनाये रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि एक गलती से पूरा टूर्नामेंट ‘खराब’ हो सकता है।

यह अलग तरह की टीम बैठक थी लेकिन कोहली ने शुरूआत में भी साथी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों द्वारा लागू किये गये नियमों का पालन करें।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के आगामी सत्र को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।

कोहली ने फ्रैचाइजी द्वारा ट्विटर पर जारी इस बैठक के वीडियो में कहा, ‘‘ हमें जो भी कहा गया है, हम उसका पालन कर रहे है। मैं चाहूंगा कि हर कोई ‘बायो बबल’ को सुनिश्चित करने में कोई समझौता न करे।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI को लगा बड़ा झटका, आखिरी समय पर आईपीएल से अलग हुई फ्यूचर ग्रुप कंपनी.

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हम में से किसी एक की गलती से पूरा टूर्नामेंट खराब हो सकता है। और हम में से कोई ऐसा नहीं चाहेगा।’’

आरसीबी के क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन और मुख्य कोच साइमन कैटिच भी इस बैठक में मौजूद थे। हेसन ने कोहली के सवाल के जवाब में नियमों के उल्लंघन के परिणामों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे (उल्लंघन) बहुत सख्ती से निपटा जाएगा। आकस्मिक उल्लंघन के लिए, खिलाड़ियों को सात दिनों के लिए पृथकवास पर भेज दिया जाएगा और फिर परीक्षण में निगेटिव आने के बाद ही (बायो बबल में) वापसी करने दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर खिलाड़ी जान-बूझ कर ऐसा करता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। खिलाड़ियों को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें परिणाम का जिक्र होगा।’’

भारतीय कप्तान ने अपनी फ्रेंचाइजी टीम से कहा, ‘‘ हमें यह समझना होगा कि जैविक रूप से सुरक्षित महौल को बचाना जरूरी है।’’

कोहली ने कहा, ‘‘ मैं टीम के पहले अभ्यास सत्र में जाने के लिए इंतजार कर रहा हूं। यह कुछ ऐसा है जिसका हम सभी लुत्फ उठाएंगे। हमारे पास पहले दिन से एक अच्छी टीम संस्कृति बनाने का मौका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी