Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर केवल 15 गेंद तक चली विराट कोहली की पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर खेली गई पारी केवल 15 गेंद तक चली जिससे रन बनाने के लिए उनका संघर्ष भी जारी रहा और उनकी फॉर्म को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई.

Virat Kohli (Photo: @ESPNcricinfo)

नयी दिल्ली, 31 जनवरी : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी पर खेली गई पारी केवल 15 गेंद तक चली जिससे रन बनाने के लिए उनका संघर्ष भी जारी रहा और उनकी फॉर्म को लेकर बहस फिर से शुरू हो गई. कोहली को खेलते हुए देखने के लिए यहां अरुण जेटली स्टेडियम में लगभग 5000 दर्शक पहुंचे हुए थे लेकिन रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने दिल्ली की पहली पारी के 28वें ओवर में जैसे ही इस स्टार बल्लेबाज का ऑफ स्टंप उखाड़ा, अधिकतर दर्शक स्टेडियम छोड़कर चले गए.

कोहली जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो दर्शक ‘कोहली कोहली’ और ‘आरसीबी आरसीबी’ के नारे लगाने लगे लेकिन उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया. कोहली केवल छह रन ही बना पाए. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने नवंबर 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करने से पहले भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की निगरानी में अभ्यास किया था. यह भी पढ़ें : Ranji Trophy: दूसरे दिन के खेल के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए

इस भारतीय बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने में परेशानी हो रही थी. उन्होंने लगातार इस तरह की गेंदों पर अपना विकेट गंवाया था. कोहली ने यश ढुल के आउट होने के बाद लगभग 10 बजाकर 30 मिनट पर क्रीज पर कदम रखा और दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. रेलवे के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज राहुल शर्मा ने उनके लिए पहली गेंद की जो नोबॉल निकली. कोहली ने एक रन बनाकर अपना खाता खोला और इसके बाद विशेषकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सांगवान को निशाना बनाया. उन्होंने सांगवान पर स्ट्रेट ड्राइव से चौका लगाया.

यह दूसरे दिन के खेल का पहला सत्र था और गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिल रही थी. कोहली ने ऐसे में सांगवान की गुड लेंथ पर की गई अगली गेंद को ड्राइव करना चाहा लेकिन वह चूक गए और गेंद ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. कोहली ने जमीन की तरफ देखा और इसके बाद चुपचाप पवेलियन लौट गए. इसके साथ ही दर्शक भी वापस लौटने लगे. दर्शकों को अभी दिल्ली की दूसरी पारी में कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखने का मौका मिलेगा. सांगवान के करियर का यह सबसे कीमती विकेट था जिसका उन्होंने जमकर जश्न मनाया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड