ICC T20 World Cup Warm-UP Match: वार्म-अप मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को दिया 189 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए

तीनों तेज गेंदबाजों में हालांकि बुमराह (26 रन देकर एक) ही किफायती साबित हुए जबकि शमी ने विकेट निकालने की अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया. उन्होंने जोस बटलर (18), जैसन रॉय (17) और लियाम लिविंस्टोन (30) को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के अपने पहले अभ्यास मैच (Warm-UP) में सोमवार को यहां अपने तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों का संयोजन आजमाया जिनके सामने इंग्लैंड (England) ने पांच विकेट पर 188 रन बनाये. कोहली ने ओस की स्थिति को भांपने के लिये टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, क्योंकि भारत जब 24 अक्टूबर को जब पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा तो इसी आधार पर अपना गेंदबाजी संयोजन तय करेगा. ICC T20 World Cup Warm-UP Match: जॉनी बेयरस्टो ने खेली आतिशी पारी, टीम इंडिया को मिला 189 रनों का विशाल लक्ष्य

भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने नयी गेंद संभाली जबकि मोहम्मद शमी पहले बदलाव के तौर पर आये. भुवनेश्वर ने लय हासिल करने पर ध्यान दिया तो बुमराह और शमी ने बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनायी.

तीनों तेज गेंदबाजों में हालांकि बुमराह (26 रन देकर एक) ही किफायती साबित हुए जबकि शमी ने विकेट निकालने की अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया. उन्होंने जोस बटलर (18), जैसन रॉय (17) और लियाम लिविंस्टोन (30) को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया.

बुमराह ने जॉनी बेयरस्टॉ (36 गेंदों पर 49 रन) को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया लेकिन भुवनेश्वर आखिर तक लय नहीं पकड़ पाये. उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाये। मोईन अली (20 गेंदों पर नाबाद 43) ने उनकी अंतिम तीन गेंदों पर चौका और फिर दो छक्के लगाये और इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी फॉर्म बरकरार रखी.

भारत ने बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा के बजाय अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को आजमाया जिन्होंने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने का अच्छा प्रयास किया. वरुण चक्रवर्ती पर लेग स्पिनर राहुल चाहर को प्राथमिकता दी गयी. उन्होंने डाविड मलान (18) को बोल्ड किया लेकिन चार ओवर में 43 रन पर दिये. लिविंगस्टोन ने उनके एक ओवर में 17 रन लिये थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20I में लगातार 10 जीत के साथ इस खास सूची में हुए शामिल

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट