ICC ODI Batsmen Rankings: वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली को हुआ फायदा, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने जा रहे रोहित शर्मा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले लेकिन उन्होंने तीसरा स्थान कायम रखा है. कोहली के 836 रेटिंग अंक है जबकि रोहित के 801 रेटिंग अंक है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 873 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

दुबई: भारत (India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के साथ आईसीसी एक दिवसीय बल्लेबाजों (ICC ODI Batsmen Ranking) की रैंकिंग में दूसरा स्थान बरकरार रखा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला (ODI Series) में 116 रन बनाये. ICC Test Team Rankings: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, तीसरे स्थान पर खिसकी टीम इंडिया

भारतीय वनडे टीम की कप्तानी संभालने जा रहे रोहित शर्मा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेले लेकिन उन्होंने तीसरा स्थान कायम रखा है. कोहली के 836 रेटिंग अंक है जबकि रोहित के 801 रेटिंग अंक है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 873 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है.

दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन शीर्ष दस में पहुंचकर दसवें स्थान पर हैं.क्विंटोन डिकॉक चार पायदान चढकर पांचवें स्थान पर हैं. डिकॉक ने श्रृंखला में सर्वाधिक 229 और डुसेन ने 218 रन बनाये.

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा 21 पायदान चढकर 59वें स्थान पर हैं. उन्होंने तीन मैचों में 153 रन बनाये.

गेंदबाजी में लुंगी एंगिडि चार पायदान चढकर 20वें स्थान पर पहुंच गए . भारत के भुवनेश्वर कुमार चार पायदान गिरकर 22वें स्थान पर हैं. केशव महाराज 18 पायदान की छलांग लगाकर 33वें स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले और आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर हैं.

हरफनमौलाओं की रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के एंडिले फेलुक्वायो तीन पायदान चढकर 15वें स्थान पर हैं.टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में डेविड मलान तीन पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है. जोस बटलर भी तीन पायदान गिरकर शीर्ष दस से बाहर हो गए हैं. टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में इंग्लैंड के हरफनमौला पांचवें नंबर पर हैं जबकि उनसे पहले मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, ग्लेन मैक्सवेल और वानिंदु हसरंगा हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\