खेल की खबरें | कोहली ने जैव सुरक्षित वातावरण पर कहा, हम यहां क्रिकेट खेलने आये हैं, मस्ती के लिये नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली कोविड-19 महामारी के बीच क्रिकेट खेलने के महत्व को समझते हैं और वह चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी और अन्य सदस्य टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करें।

दुबई, एक सितंबर भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली कोविड-19 महामारी के बीच क्रिकेट खेलने के महत्व को समझते हैं और वह चाहते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी और अन्य सदस्य टूर्नामेंट के जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करें।

आरसीबी के यूट्यूब कार्यक्रम ‘बोल्ड डायरीज’ में बात करते हुए 31 वर्षीय कोहली ने कहा कि कोविड-19 के कारण लगाये गये लॉकडाउन के दौरान उन्हें क्रिकेट की कमी नहीं खल रही थी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates- महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए :गौतम गंभीर.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले दस वर्षों से लगातार खेल रहा था। इससे एक तरह से मुझे नये रहस्य का पता चला कि मुझे हर समय खेल की कमी नहीं खल रही थी। ’’

कोहली अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं और उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और जैव सुरक्षित वातावरण के कारण लगाये गये प्रतिबंधों का सभी भागीदारों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: सुरेश रैना की जगह इन तीन खिलाड़ियों को Chennai Super Kings की टीम में मिल सकता है मौका.

कोहली ने कहा, ‘‘हम सभी यहां क्रिकेट खेलने आये हैं। टूर्नामेंट के दौरान हर समय जैव सुरक्षित वातावरण का सम्मान करना जरूरी है। हम यहां मस्ती करने और इधर उधर घूमने और यह कहने के लिये नहीं आये हैं कि मैं दुबई में घूमना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हम इस तरह के दौर में नहीं जी रहे हैं। अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसे स्वीकार करो और हमें आईपीएल का हिस्सा बनने का जो अधिकार मिला है उसको समझो। सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए और ऐसा व्यवहार नहीं करो जो परिस्थिति के विपरीत हो। ’’

पांच महीने बाद खेल में लौटने के बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दो महीने पहले तक आप यह नहीं सोच सकते थे कि हम आईपीएल में खेलेंगे। जब कल हमारा अभ्यास सत्र हुआ तो तब मुझे अहसास हुआ कि कितना अधिक समय बीत गया है। जब मैं अभ्यास सत्र के लिये जा रहा था तो थोड़ा नर्वस था। ’’

टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में दर्शकों के बिना खेला जाएगा और कोहली ने कहा कि शुरू में यह अजीब लगेगा लेकिन खिलाड़ी जल्द ही इससे सामंजस्य बिठा देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह मुश्किल या अजीब नहीं होगा। मैंने पिछले दस वर्षों से बल्ले की गेंद को हिट करने की आवाज नहीं सुनी है। आखिरी बार ऐसा रणजी ट्राफी में हुआ था। लेकिन अपनी जिंदगी में किसी ने किसी समय हमने ऐसा किया है। ’’

कोहली ने दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेले जाने वाले घरेलू मैचों के संदर्भ में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘दर्शकों की अनुपस्थिति जरूर महसूस होगी लेकिन जल्द ही सभी इससे तालमेल बिठा लेंगे। ’’

स्वास्थ्य संबधी प्रोटोकॉल के कारण मैदान पर जश्न मनाने के तरीके भी बदल गये हैं और कोहली ने कहा कि किसी के पास भी इनको अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह संतुलित होना चाहिए। आप स्वच्छंद होकर कुछ नहीं कर सकते। आप बच्चों की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।’’

इस स्टार क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के घर में जनवरी में पहला बच्चा आने वाला है और कोहली ने कहा कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू