खेल की खबरें | कोहली ने नेट पर लगभग एक घंटे अभ्यास किया, दूसरे वनडे में वापसी की संभावना मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर घुटने की चोट की चिंताओं को दूर करते हुए नेट पर लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की।

कटक, आठ फरवरी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर घुटने की चोट की चिंताओं को दूर करते हुए नेट पर लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की।

कोहली को चोट के कारण नागपुर में खेल गये पहले वनडे से बाहर होना पड़ा था।

कोहली ने अपना वार्मअप पूरा करने के बाद नेट में बल्लेबाजी अभ्यास किया। वह इस दौरान पूरे जोश में दिखे। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के अलावा ओडिशा क्रिकेट संघ के गेंदबाजों के खिलाफ सहजता से बल्लेबाजी की।

लंबे समय के बाद भारतीय टीम के मैच की मेजबानी कर रहे कटक में भी कोहली के प्रशंसकों का हुजूम दिखा। कोहली को बल्लेबाजी अभ्यास करता देख स्टेडियम में मौजूद प्रशंसक ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगा रहे थे।

उन्होंने लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की। इस अभ्यास के दौरान उनकी टाइमिंग शानदार थी ।

कोहली को नेट अभ्यास के दौरान अच्छे शॉट लगाते देखना भारतीय प्रशंसकों के लिए आश्वस्त करने वाला था। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस स्थल पर अपने पिछले वनडे मैच मैच में विजयी अर्धशतक बनाया था।

स्टेडियम ने पिछली बार 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय की मेजबानी की थी, जबकि यहां पिछला वनडे पांच साल से अधिक समय पहले हुआ था।

अभ्यास सत्र के लिए ओसीए ने दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा था। प्रशंसक दोपहर से ही स्टेडियम के बाहर कतार में लगना शुरू हो गए। भारतीय टीम के मैदान में पहुंचने से पहले 20,000 से अधिक लोग दर्शकदीर्घा में मौजूद थे।

इस बीच इंग्लैंड की टीम ने अभ्यास करने की जगह विश्राम करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू