देश की खबरें | कोहली ले सकते हैं विश्राम, जडेजा वापसी के लिये तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जाएगा जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को मोहाली में अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले विश्राम दिया जा सकता है।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान घोषित किया जाएगा जबकि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को मोहाली में अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले विश्राम दिया जा सकता है।

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति अगले कुछ दिनों में टीम की घोषणा कर सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहली को मोहाली (चार से आठ मार्च) और बेंगलुरू (12 से 16 मार्च) के बीच होने वाले दो टेस्ट मैचों से पहले तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया जा सकता है।

रविंद्र जडेजा घुटने की चोट से उबर गये हैं जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जडेजा फिट और चयन के लिये उपलब्ध हैं, लेकिन वाशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा केएल राहुल का कम से कम टी20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के विश्राम के बाद वापसी करने की उम्मीद है।’’

शुभमन गिल की फिटनेस की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका।

चयन समिति जब टेस्ट टीम का चयन करेगी तो चर्चा का मुख्य विषय चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे होंगे जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं। रहाणे ने हालांकि रणजी मैच में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास