देश की खबरें | कोडवा राष्ट्रीय परिषद ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के लिए सुरक्षा मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के खुद को ‘कर्नाटक के बजाय हैदराबाद से’ बताने पर सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक रवि कुमार गौड़ा (गनीगा) और कन्नड़ कार्यकर्ता टी.ए. नारायण गौड़ा द्वारा आलोचना करने के बीच कोडवा राष्ट्रीय परिषद (सीएनसी) ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से उनकी सुरक्षा की अपील की है।

बेंगलुरु, नौ मार्च अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के खुद को ‘कर्नाटक के बजाय हैदराबाद से’ बताने पर सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक रवि कुमार गौड़ा (गनीगा) और कन्नड़ कार्यकर्ता टी.ए. नारायण गौड़ा द्वारा आलोचना करने के बीच कोडवा राष्ट्रीय परिषद (सीएनसी) ने अभिनेत्री का समर्थन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से उनकी सुरक्षा की अपील की है।

सीएनसी के अध्यक्ष एन.यू. नचप्पा ने शाह और परमेश्वर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि रश्मिका को “एक विधायक द्वारा धमकाया और डराया जा रहा है”, जिसे कोडवा समुदाय “गुंडागर्दी” मानता है।

नचप्पा ने कहा कि कोडवालैंड की मूल कोडवा आदिवासी जाति से ताल्लुक रखने वाली रश्मिका ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय फिल्म जगत में अपार सफलता हासिल की है।

नचप्पा ने कहा कि रश्मिका ने अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है।

संगठन के अध्यक्ष ने कहा, “सीएनसी इस बात पर जोर देती है कि अपनी पसंद चुनने की रश्मिका की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए और उसे विधायकों की बात का पालन करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। परिषद इस बात पर भी प्रकाश डालती है कि विधायक की हरकतें कोडवा के प्रति भय को दर्शाती हैं, क्योंकि वे रश्मिका को केवल उसके समुदाय के कारण निशाना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके मद्देनजर, सीएनसी मांग करती है कि सरकार रश्मिका की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उनके साथ उचित सम्मान के साथ पेश आए, उनके अधिकारों की रक्षा करे और न्याय को कायम रखे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\