देश की खबरें | कोडनाड हत्याकांड : शशिकला से दूसरे दिन पूछताछ, दोषियों को सख्त सजा दिये जाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की विशेष पुलिस टीम ने ‘कोडनाड एस्टेट डकैती-सह-हत्या’ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी एवं अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी. के. शशिकला से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पूछताछ की। शशिकला ने इस ‘अनपेक्षित घटना’ के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

चेन्नई, 22 अप्रैल तमिलनाडु की विशेष पुलिस टीम ने ‘कोडनाड एस्टेट डकैती-सह-हत्या’ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की करीबी एवं अन्नाद्रमुक से बर्खास्त नेता वी. के. शशिकला से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पूछताछ की। शशिकला ने इस ‘अनपेक्षित घटना’ के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी जोन के पुलिस महानिरीक्षक आर. सुधाकर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने शशिकला से उनके टी नगर स्थित आवास पर करीब चार घंटे पूछताछ की और उन्होंने 24 अप्रैल 2017 में हुई डकैती एवं हत्या की इस वारदात के संबंध में प्रश्न पूछे।

सूत्रों ने बताया कि शशिकला ने बंगले के सुरक्षा गार्ड की हत्या की जांच में देरी को लेकर चिंता भी जतायी। इस बंगले में जयललिता ग्रीष्मकाल में अपना समय व्यतीत किया करती थीं।

जयललिता का 2016 में निधन हो गया था। शशिकला से पूछताछ कुछ आरोपियों और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर की गयी।

सूत्रों ने बताया कि शशिकला को नीलगिरि जिले की पहाड़ी पर स्थित कोडनाड एस्टेट जाने की अनुमति मिल सकती है। उनसे कल भी करीब छह घंटे तक पूछताछ हुई थी।

शशिकला ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण स्थान पर हुई हत्या से जुड़े आरोपियों में से कुछ की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए पुलिस विभाग को इस मामले में आवश्यक जांच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\