IND vs ENG 4th Test: जब 2019 में मुझे पारी का आगाज करने को कहा गया तो जानता था यह टेस्ट में मेरा अंतिम मौका था : रोहित शर्मा

भारत के सीनियर क्रिकेटर रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि जब 2019 में उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने को कहा गया था तो यह उनके लिये अंतिम मौका था और उनका कहना है कि वह इस मौके का फायदा उठाकर खुश हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI Twitter)

लंदन, 5 सितंबर : भारत के सीनियर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया कि जब 2019 में उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने को कहा गया था तो यह उनके लिये अंतिम मौका था और उनका कहना है कि वह इस मौके का फायदा उठाकर खुश हैं. रोहित ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन 127 रन की पारी खेलकर विदेशों में अपना पहला शतक जमाया. उन्होंने कहा कि बतौर क्रिकेटर उन्होंने जो फैसले किये हैं, उसमें पारी का आगाज करने की भूमिका स्वीकार करना सबसे बड़ा था. रोहित ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘आप ऐसा कह सकते हैं. ’’

अपने आठवें टेस्ट शतक और सलामी बल्लेबाज के तौर पर पांचवें सैकड़े के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता था कि बल्लेबाजी क्रम में एक और स्थान की कोशिश में यह मेरा अंतिम मौका था. ’’ रोहित ने कहा कि जब बल्लेबाजी का आगाज करने की पेशकश हुई तो वह इस चुनौती के लिये मानसिक रूप से तैयार थे और देखना चाहते थे कि वह बल्लेबाजी के ऊपरी क्रम में कैसा कर सकते थे. वह जानते थे कि ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे क्योंकि मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर वह इतना अच्छा नहीं कर सके थे. रोहित ने कहा, ‘‘मैंने पहले मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और चीजें उस तरह नहीं हुई थी जैसा मैं चाहता था. यह भी पढ़ें : IND vs ENG 4th Test: रोहित शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा गौतम गंभीर और ऋषभ पंत का ये खास रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

मैं जानता था कि यह मेरे लिये अंतिम मौका था और मैं क्या करने की कोशिश कर रहा था, प्रबंधन भी ऐसा ही चाहता था. ’’खेल चुनौतियों का सामना करने के बारे में ही है. उन्होंने कहा, ‘‘जब आप एक खेल खेलते हो तो आप हमेशा इन मौकों और जोखिमों को देखते हो इसलिये मैं इसके लिये तैयार था और यह मेरे लिये हैरानी भरा नहीं था. ’’ रोहित ने कहा, ‘‘अगर मैं सफल नहीं होता तो यह मेरा अंतिम मौका होता. कुछ भी हो सकता था. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, सुपर 8 में जाना लगभग तय; यहां देखें IND बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

\