SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से दी शिकस्त, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाज़ी

इसके बाद उसके गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन पर रोक दिया. शार्दुल ठाकुर ने 23 रन देकर और वैभव अरोरा ने 32 रन देकर दो दो विकेट लिये. वरूण चक्रवर्ती ने शानदार आखिरी ओवर डालकर टीम की जीत तय की.

कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल (IPL) के अहम मुकाबले में बृहस्पतिवार को पांच रन से जीत तोहफे में दे दी जिससे केकेआर की प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान नितिश राणा (Nitish Rana) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) के बीच 61 रन की साझेदारी की मदद से विकेटों के पतझड़ के बीच नौ विकेट पर 171 रन बनाये.

इसके बाद उसके गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन पर रोक दिया. शार्दुल ठाकुर ने 23 रन देकर और वैभव अरोरा ने 32 रन देकर दो दो विकेट लिये. वरूण चक्रवर्ती ने शानदार आखिरी ओवर डालकर टीम की जीत तय की. SRH vs KKR, IPL 2023 Match 47 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया, शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा ने गेंद से मचाया कोहराम

केकेआर की इस सत्र की यह चौथी जीत है और उसके आठ अंक हो गए हैं जबकि सनराइजर्स के छह ही अंक है और उसकी प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को इस हार से करारा झटका लगा है. सनराइजर्स जीत की ओर बढते दिख रहे थे जब कप्तान एडेन मार्कराम (40 गेंद में 41 रन) और हेनरिच क्लासेन (20 गेंद में 36 रन) ने 70 रन की साझेदारी की लेकिन उनके एक के बाद एक आउट होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाज दबाव का सामना नहीं कर सके.

वहीं केकेआर की शुरूआत भी खराब थी. राणा और रिंकू के क्रीज पर उतरने के समय केकेआर का स्कोर पावरप्ले के बाद तीन विकेट पर 49 रन था. राणा 31 गेंद में 42 रन बनाकर 12वें ओवर में आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये और टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया.

दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नारायण एक बार फिर नाकाम रहे. रिंकू ने 35 गेंद में 46 रन बनाये और आक्रामक पारी खेलने की बजाय विकेट बचाकर संयम के साथ खेला.

केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. अफगानिस्तान के 21 बरस के गुरबाज को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने पवेलियन भेजा.

हैरी ब्रूक ने मिडआन पर उनका कैच लपका. इसके पांच गेंद बाद वेंकटेश अय्यर भी अपना विकेट गंवा बैठे. जानसेन को हुक शॉट खेलने के प्रयास में वह चूके और गेंद हवा में उछलकर विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथ में गई. भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे छोर से किफायती गेंदबाजी करते हुए पहले दो ओवर में सिर्फ 12 रन दिये. कार्तिक त्यागी पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये और इंग्लैंड के जैसन रॉय का कीमती विकेट लिया. शॉर्ट थर्डमैन पर मयंक अग्रवाल ने उनका आसान कैच लपका.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 12, 2026: उत्तर से लेकर पश्चिमी भारत तक भीषण लू का प्रकोप, दिल्ली-कोलकाता में हल्की बारिश की संभावना; जानें आज मुंबई का वेदर कैसा रहेगा

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी