खेल की खबरें | केकेआर और अन्य ने भारतीय ओलंपिक टीम का ‘प्रशंसक समूह’ बनाने के लिए हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भारतीय ओलंपिक दल के लिए ‘फैन आर्मी (प्रशंसक समूह) बनाने के लिए अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) और एफसी गोवा जैसी अन्य खेल संस्थाओं के साथ हाथ मिलाया है।

तोक्यो, 19 जुलाई  इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भारतीय ओलंपिक दल के लिए ‘फैन आर्मी (प्रशंसक समूह) बनाने के लिए अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटेटे) और एफसी गोवा जैसी अन्य खेल संस्थाओं के साथ हाथ मिलाया है।

इस आभासी (वर्चुअल) प्रशंसक समूह में 3.1 करोड़ समर्थक शामिल हैं जो ओलंपिक खेलों के दौरान देश के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करेंगे।  

इस अभियान में गोकुलम केरल एफसी, रियल कश्मीर एफसी, शिलांग लाजोंग एफसी और क्रिकेट फौज भी शामिल है।

यह ‘एमपीएल (मोबाइल प्रीमियर लीग) स्पोर्ट्स फाउंडेशन’ की एक पहल है, जो भारतीय ओलंपिक दल का प्रमुख भागीदार है।

एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं ट्रस्टी साई श्रीनिवास ने कहा, ‘‘ एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन में हमारे लिए यह बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है कि ये सभी शानदार क्लब, फ्रेंचाइजी और प्रशंसक समूह भारत की पहली ओलंपिक ‘फैन आर्मी’ बनाने के लिए एक साथ आए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने एथलीटों का समर्थन करेंगे क्योंकि वे तोक्यो में पूरे देश को गौरवान्वित करना चाहते हैं। यह हमारे नायकों के लिए है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\