देश की खबरें | 'धर्म परिवर्तन' कर शादी करने से इनकार करने पर किशोर ने छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इनकार करने पर एक छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में दूसरे समुदाय के एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 13 अक्टूबर शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कर शादी करने से इनकार करने पर एक छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में दूसरे समुदाय के एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी परमानंद पांडे ने बुधवार को बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि उसी की कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने उसे अपने जाल में फंसाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि किशोर ने उस पर अपना धर्म बदल कर शादी करने का दबाव बनाते हुए धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती है, तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मांग नहीं मानने पर उसने वह वीडियो वायरल भी कर दिया।

पांडे ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\