देश की खबरें | किसान आंदोलन: उप्र-दिल्ली को जोड़ने वाले और मार्ग बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले रास्तों को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर पुलिस ने किसानों के आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले रास्तों को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया।

आंदोलनरत किसानों ने अपनी मांगे नहीं मानी जाने पर दिल्ली के अन्य मार्गों को बंद करने की बुधवार को धमकी दी थी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Updates: देशी कोरोना वैक्सीन का इमरजेंसी इस्तेमाल जल्द हो सकता है शुरू, AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताई ये अहम बात.

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘ स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली के लिए मार्गों को बंद कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर शनि मंदिर के पास दोनों ओर के मार्गों को बंद कर दिया गया है।

चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा के लिए एक रास्ता यातायात के लिए खुला है, लेकिन नोएडा से दिल्ली वाला रास्ता अब भी बंद है।

यह भी पढ़े | No Night Curfew In Delhi: दिल्ली में नाईट कर्फ्यू लागू करने की कोई योजना नहीं है: AAP सरकार ने हाईकोर्ट को कहा.

झाडौदा, झटिकरा में दिल्ली हरियाणा सीमा यातायात के लिए बंद है केवल बड़ूसराय बॉर्डर दोपहिया वाहनों के लिए खुला है।

यातायात पुलिस ने कहा कि हरियाणा के लिए लोग ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर वाला रास्ता ले सकते हैं।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘ सिंघू बॉर्डर अब भी दोनों ओर से बंद है। लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर भी बंद हैं। कृपया वैकल्पिक माार्गों का सहारा लीजिए। मुकरबा चौक और जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ बहुत यातायात है। सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी तक आउटर रिंग रोड जाने से बचें इसी प्रकार जीटीके रोड, एनएच44और सिंघू, औचंदी और लामपुर बॉर्डर से भी बचें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\