जरुरी जानकारी | किर्लोस्कर विवाद: न्यायालय ने दीवानी मुकदमे, बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर यथास्थिति का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को संपत्ति से संबंधित किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के पारिवारिक विवाद में यथास्थिति का आदेश दिया।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को संपत्ति से संबंधित किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के पारिवारिक विवाद में यथास्थिति का आदेश दिया।

केबीएल के सीएमडी संजय किर्लोस्कर ने बंबई उच्च न्यायालय के मध्यस्थता के निर्देश को चुनौती दी थी, जिसकी सुनवाई में उच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया।

शीर्ष न्यायालय द्वारा दिया गया यथास्थिति का आदेश इस मामले में पुणे की निचली अदालत में चल रहने एक मुकदमे पर भी लागू होगा।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने संजय किर्लोस्कर की अपील पर मामले में शामिल पक्षों से मध्यस्थता की संभावना तलाशने के लिए कहा और उन्हें नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।

पीठ ने कहा, ‘‘हम दोनों (न्यायाधीश) महसूस करते हैं कि यह (किर्लोस्कर) प्रतिष्ठित परिवारों और कंपनियों में से एक है। हमें लगता है कि मध्यस्थता से मुद्दों को सुलझाना कंपनी के हित में है।’’

पीठ ने आगे कहा, ‘‘आप दीवानी अदालतों में मुकदमेबाजी से परिचित हैं। मैं व्यवस्था पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। सभी वकील एक साथ बैठकर कोई रास्ता निकाल सकते हैं और अगर आप कुछ बाहरी सहायता चाहते हैं तो हम कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीश नियुक्त कर सकते हैं। क्यों आप अनावश्यक रूप से इस मुकदमे को लड़ना चाहते हैं? आपके पास वैकल्पिक समाधान हो सकते हैं। कुछ साझा पारिवारिक मित्र होंगे, और वे मध्यस्थता कर सकते हैं।’’

किर्लोस्कर भाइयों - संजय, अतुल और राहुल के बीच 2009 में हुए एक पारिवारिक समझौते के तहत संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। इसे लेकर संजय किर्लोस्कर ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया। संजय इस मामले में समाधान के लिए मध्यस्थता के बजाय पुणे सिविल कोर्ट का रुख करना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी