खेल की खबरें | किमेली, चेपटाई ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर टीसीएस विश्व 10के में जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कीनिया के निकोलस किपकोरिर किमेली और इरीन चेपटाई ने रविवार को यहां टीसीएस विश्व 10के (10 हजार किलोमीटर) बेंगलुरू में कोर्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किये।

बेंगलुरू, 15 मई कीनिया के निकोलस किपकोरिर किमेली और इरीन चेपटाई ने रविवार को यहां टीसीएस विश्व 10के (10 हजार किलोमीटर) बेंगलुरू में कोर्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रमश: पुरूष और महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किये।

तोक्यो ओलंपिक की 5000 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने वाले किमेली ने पुरूष वर्ग में 27 मिनट 38 सेकेंड से जबकि चेपटाई ने विश्व एथलेटिक्स एलीट लेबल रेस के महिला वर्ग में 30 मिनट 35 सेकेंड के समय से पहला स्थान हासिल किया।

किमेली ने छह सेकेंड से 2014 में हमवतन ज्योफ्री कामवोरोर के बनाये गये कोर्स रिकॉर्ड को तोड़ा।

टाडेसे वोरकू 27:43 सेकेंड के समय से दूसरे और किबिवोट कांडी 27:57 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की रेस में चेपटाई ने 2018 में एग्नेस टिरोप के 31 मिनट 19 सेकेंड के कोर्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

चेपटाई पहले, ओबिरी 30:44 सेकेंड से दूसरे और टेले 31:47 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहीं।

किमेली और चेपटाई को रेस जीतने के लिये 26-26 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि के अलावा कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने के लिये 8000 डॉलर का बोनस मिलेगा।

भारत की ओर से महिला वर्ग में पारूल चौधरी और पुरूष वर्ग में अभिषेक पाल चैम्पियन रहे।

पारूल चौधरी ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो 34 मिनट 38 सेकेंड से भारतीयों में पहले स्थान पर रहीं। गत चैम्पियन संजीवनी दूसरे (34:44) और कोमल जगदाले (35:28) तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरूषों में अभिषेक ने 30 मिनट पांच सेकेंड के समय से शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि कार्तिक कुमार और गुलवीर सिंह ने 30:06 सेकेंड के समय से अगले दो स्थान हासिल किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी