देश की खबरें | पूर्व विधायक हरिराम चेरो और उनके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र से पूर्व विधायक हरिराम चेरो और उनके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ एक विवाहिता का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सोनभद्र (उप्र), पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी क्षेत्र से पूर्व विधायक हरिराम चेरो और उनके दो बेटों समेत पांच लोगों के खिलाफ एक विवाहिता का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी एससी राय ने बुधवार को बताया कि दुद्धी क्षेत्र से अपना दल (सोनेलाल) के पूर्व विधायक चेरो, उनके बेटों मंगलम और राहुल तथा उनके दो साथियों प्रियांशु और रामपूजन के खिलाफ अपहरण एवं धमकी देने के आरोपों में मंगलवार शाम दुद्धी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि दुद्धी क्षेत्र के रजखड़ गांव की रहने वाली एक महिला ने मुकदमें में आरोप लगाया है कि गत एक जुलाई की शाम उसकी 19 वर्षीय नवविवाहिता बेटी अपने भाई के साथ घर के बाहर बैठी थी, तभी कार से आये पूर्व विधायक चेरो के बेटों मंगलम और राहुल तथा उनके दो साथियों प्रियांशु और रामपूजन ने उसकी बेटी को जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले गये।

राय के मुताबिक महिला का आरोप है कि उस घटना के बाद से पूर्व विधायक चेरो उसे फोन करके धमकी दे रहे हैं कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो अंजाम भुगतना होगा। महिला ने बेटी के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है।

उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।

ज्ञातव्य है कि हरिराम चेरो दुद्धी सीट से वर्ष 2017 से 2022 तक अपना दल (सोनेलाल) के विधायक रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया