देश की खबरें | खाड़ी देश से लौटी महिला का अपहरण, बाद में सड़क किनारे छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाड़ी देश से चार दिन पहले लौटी 32 वर्षीय महिला का उनके ही घर से रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया लेकिन बाद में सड़क किनारे छोड़ दिया।

अलप्पुझा (केरल), 22 फरवरी खाड़ी देश से चार दिन पहले लौटी 32 वर्षीय महिला का उनके ही घर से रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया लेकिन बाद में सड़क किनारे छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हथियारों से लैस एक गिरोह के सदस्य उनके घर में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। इनके सोना तस्करी गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।

यह मामला पलक्कड़ जिले का है।

कुरोत्तिक्कड की निवासी बिंदू खाड़ी देश में एक ‘सुपरमार्केट’ में काम करती थी।

अपहरणकर्ताओं द्वारा उत्तरी पलक्कड़ के वडाक्कनचेरी में छोड़े जाने के बाद, बिंदू ऑटो रिक्शा से नजदीकी थाने पहुंची।

बिंदू ने पत्रकारों को बताया कि जिस कार में उन्हें अगवा किया गया था, उसमें चार व्यक्ति थे जो उनसे पैसा मांग रहे थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्या अपहरणकर्ताओं का किसी गिरोह से संबंध है या नहीं।

इससे पहले दिन में उनके परिवार ने पुलिस को बताया था कि बिंदू को एक फोन भी आया था और कोई अज्ञात व्यक्ति उससे पूछ रहा था कि उनके पास सोना है या नहीं। जब उन्होंने मना किया, तो उस व्यक्ति ने फोन काट दिया।

उन्होंने बताया कि बिंदू के लौटने के बाद से दो लोग उनके घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में चक्कर लगाते भी दिखे।

महिला के पति बिनॉय ने बताया कि मन्ना स्थित उनके घर के दरवाजे पर देर रात करीब दो बजे 15 लोग हथियारों के साथ पहुंचे। परिवार ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की लेकिन वे अंदर आ गए और बिंदू को अगवा कर ले गए।

पुलिस ने बताया, " शुरुआती जानकारी के अनुसार, शक है कि अपहरण की वजह सोने की तस्करी से जुड़ा मुद्दा हो सकता है। "

एक वरिष्ठ अधिकारी ने "पीटीआई-" को बताया कि उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\