जरुरी जानकारी | किआ इंडिया ने अगस्त में 22,322 वाहन बेचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी किआ इंडिया की थोक बिक्री अगस्त, 2022 में 33 प्रतिशत बढ़कर 22,322 इकाई हो गई।

नयी दिल्ली, एक सितंबर वाहन कंपनी किआ इंडिया की थोक बिक्री अगस्त, 2022 में 33 प्रतिशत बढ़कर 22,322 इकाई हो गई।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसने अगस्त, 2021 में डीलरों को 16,759 इकाइयों की आपूर्ति की थी।

किआ इंडिया ने कहा कि पिछले महीने उसने सेल्टोस की 8,652 इकाइयां और सोनेट की 7,838 इकाइयां बेचीं। इसके अलावा, उसने अगस्त माह में कैरेंस और कार्निवल की क्रमशः 5,558 और 274 इकाइयों की बिक्री की।

किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने बयान में कहा कि इस साल की शुरुआत से ही हम बिक्री में तेजी देख रहे हैं और यह भारतीय वाहन बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी